Breaking News

वाराणसी:बालिका महोत्सव में बेटियों ने कन्या भ्रूण हत्या , बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली

 

टीम आईबीएन न्यूज

वाराणसी :सेवापुरी की आशा ट्रस्ट व लोक समिति के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को बड़ौरा बाजार में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनो गाँव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने बड़ौरा बाजार में कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां बेटी पढाओ बेटी बचाओ तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे लगाये और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

बालिका महोत्सव का उद्घाटन मुख्यअतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय ,लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, ग्रामप्रधान सुचिता जायसवाल,प्रगति पथ फाउंडेशन की निदेशिका नीलम पटेल व दीपक पुजारी ने दीप जलाकर किया।
बालिका महोत्सव में आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा संचालित आशा किशोरी सिलाई केंद्र से आई लड़कियों ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने गीत संगीत,नाटक,भाषण,व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला और बालिका अधिकार कानून और समाज से होंने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय ने कहा कि गाँवो में किशोरी लड़कियों की दशा चिंतनीय है लड़कों और लड़कियों में अभी भी भेदभाव किआ जाता है और पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती और जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रगति पथ फाउंडेशन की निदेशिका नीलम पटेल ने कहा कि आज घर में ही लकड़ियाँ सुरक्षित नही है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है।

कार्यक्रम में स्वागत सोनी ने किया अध्यक्षता अनीता और संचालन रंजना पटेल व आशा मौर्या और धन्यवाद मन्जू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मन्जू,शीला,पुष्पा, आशा,राजकुमारी, आशा मौर्या, सरोज,संगीता,पुजा,सरगम,ज्योति,उर्मिला, अंजली, यासमीन बानो, अन्तिमा, प्रीति, आंशिका आदि ने अपने अपने विचार रखे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर:बीच शहर घंटो दहकती रही आग ब्रांडेड शोरूम रुम सहित इलेक्ट्रिक की दुकान गोदाम सबकुछ खाक

  टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट शहर के बीच विशेश्वरगंज चौकी के सकलेनाबाद मंदिर …