Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 22 at 11.54.35 PM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र भर्ती विधान

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र युवाओं और उनकी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा ने कुछ घोषणाएं की गई है उसी के सन्दर्भ में डॉ सुरेहता करीम जोनल प्रवक्ता उत्त्तर प्रदेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की एवं घोषणाओं के बारे में जानकारी दी –
1-भर्ती विधान: युवाओं के लिए भर्ती क्रांति, भरोसा, भविष्य निर्माण, भागीदारी और भलाई का विधान
2-भर्ती क्रांति: 20 लाख सरकारी नौकरियाँ, आरक्षण प्रावधानों का पालन करते हुए, 8 लाख नौकरियाँ लड़कियों को
3-प्राथमिक विद्यालयों में 1.5 लाख शिक्षकों की भर्ती
4-माध्यमिक में 38,000 शिक्षकों की भर्ती
5-उच्च शिक्षा में 8000 शिक्षकों की भर्ती
6-डॉक्टरों के 6000 पदों पर भर्ती
7-पुलिस विभाग में 1 लाख पदों पर भर्ती
8-20,000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 27000 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती
9-संस्कृत विद्यालयों में 2000 शिक्षकों की भर्ती
10-रुकी हुई भर्तियाँ: 32000 Physical Education के शिक्षकों की भर्ती, 4000 उर्दू शिक्षक, 12460 शिक्षक भर्ती को पूरा किया जाएगा
11-उद्योग सहायक: सूक्ष्म उद्यमियों की मदद के लिए
12-भरोसा: भर्ती प्रक्रिया में आपका भरोसा बने
13-प्रतियोगी परीक्षाओं के फ़ॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा
14-परीक्षा देने जाने के लिए बस व ट्रेन से मुफ़्त यात्रा
15-जॉब कैलेंडर: भर्ती की Notification के 6 महीने के भीतर नियुक्ति
16-परीक्षा की तारीख़, interview की तारीख़, रिज़ल्ट की तारीख़, नियुक्ति की तारीख़ दर्ज
17-जॉब कैलेंडर का कड़ाई से पालन, उल्लंघन होने पर जुर्माना
18-पेपर लीक को रोका जाएगा: सरकारी जगहों पर पेपर की छपाई, लीक की स्थिति में कड़ी सजा
19-69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला जैसे घोटालों को रोकने व आरक्षण को सही से लागू कराने के लिए: हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक और नियमों की अनदेखी पर कड़ी सजा
भविष्य निर्माण: अच्छी शिक्षा, रोज़गार की पहली सीढ़ी
20-योगी सरकार ने शिक्षा पर खर्च घटाया, हम अधिकतम करेंगे
21-सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों: लाइब्रेरी, फ़्री वाई-फ़ाई, लैब, छात्रावास, मेस की सुविधाओं को upgrade करेंगे
22-विश्वविद्यालयों और कालेजों में रोज़गार से सीधी जुड़ी प्लेसमेंट सेल
23-युवा वकीलों के लिए वज़ीफ़ा और सहायता योजना
24-सभी कालेजों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों की बहाली
25-दलित, ओबीसी, आदिवासी और ews के लिए pre और post metric scholarship समय पर मिले, उनका दायरा बढ़ेगा और राशि बढ़ाई जाने के लिए समीक्षा
26-सुविधा के सिंगल विंडो scholarship पोर्टल
27-सफ़ाई कर्मियों के परिवार के युवाओं को प्रशिक्षण व रोज़गार के अवसर
28-अति पिछड़े समूहों और नदी पर निर्भर वर्गों (निषाद, मल्लाह) के लिए मत्स्य पालन, नौका व्यवसाय, वाटर स्पोर्ट्स से सम्बंधित व्यवसायों के लिए विश्व स्तरीय संस्थान
29-अति पिछड़े समूहों को व्यवसाय शुरू करने के लिए 1% की ब्याज दर पर 5 लाख तक का ऋण
30-खेलों में स्थानीय कौशाल को बढ़ावा देने के लिए अकादमी की स्थापना (सोनभद्र में तीरंदाज़ी, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कुश्ती, प्रयागराज में नौकायन, गोतख़ोरी व तैराकी अकादमी)
31-क्रिकेट की विश्व स्तरीय अकादमी
32-प्रत्येक ब्लॉक में फ़िज़ियो कोच के साथ संसाधनों से युक्त जिम
33-हर साल यूथ फ़ेस्टिवल
34-सोशल मीडिया प्रतिभाओं के लिए प्रतियोगिताएँ और अनुदान
35-मानसिक स्वास्थ्य के लिए super specialty institute

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *