Breaking News
IMG 20220812 162441

पुलवामा में शहीद हुये पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने उनकी पत्नी से बंधवाई राखी

Ibn24×7news
महाराजगंज
जनपद महराजगंज के फरेन्दा तहसील के ग्राम हरपुर टोला वेलहिया में पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वर्गीय पंकज त्रिपाठी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने बलिदानी पंकज त्रिपाठी की पत्नी से राखी बंधवाकर उनको सुरक्षा का वचन दिया।केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को देख बलिदानी के परिजनों की आंखों में आंसू छलक पड़े।इस बाबत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बलिदानी पंकज त्रिपाठी के इस बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उन्होंने उनके पिता प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, पुत्र प्रतीक व परिजनों को ढांढस देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे बेटे पर गर्व है। पंकज त्रिपाठी भारत माता के सच्चे सपूत थे। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज हम चैन की नीद सोते है, उसके पीछे हमारे देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले जाबाज सैनिक है। स्वर्गीय पंकज त्रिपाठी भी ऐसे ही भारत माता के बेटे थे जो मातृ भूमि की रक्षा में बलिदान हो गये। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आगे कहा कि पूरी भारतीय जनता पार्टी तथा देश व प्रदेश की सरकार बलिदानी पंकज के परिजनों के साथ है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष फरेंदा राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, पूजन चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, अशोक जायसवाल, राम नारायण शुक्ला, राकेश जायसवाल व विनोद प्रजापति उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *