Breaking News

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों का हो रहा है चतुर्दिक विकास

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अगस्त भारत सरकार और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के सर्वांगींण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसी नीति पर चलते हुए भारत सरकार ने देश के समग्र विकास में सहभागी बनाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के शैक्षिक, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, मूलभूत सुविधाओं, कौशल विकास, आवास आदि की सुविधाएं देते हुए उनका सामाजिक और आर्थिक विकास करने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम लागू की है, जो प्रदेश में भी संचालित है।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए 25 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले 47 अल्पसंख्यक बाहुल्य जिलों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित किये गये 47 जिलों के 145 विकास खण्ड, 89 नगर पालिका/नगर पंचायत एवं 15 जिला मुख्यालय है, जहां समग्र विकास का कार्य कराते हुए सम्बंधित क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पी0एम0जे0वी0के0) के अन्तर्गत शिक्षण सुविधाओं के सृजन के उद्देश्य से प्रदेश में 47 इण्टर कॉलेजों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। इसमें से सभी इण्टर कॉलेजों में फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था हेतु भारत सरकार से धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस प्रकार वर्तमान में सरकार द्वारा परियोजनाओं को केवल पूर्ण कराना ही लक्ष्य नहीं, अपितु उसे जनहित में सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर बल दिया जा रहा है। सभी इण्टर कालेजों में विधिवत् शिक्षण कार्य चल रहा है, जहाँ उस क्षेत्र के छात्र/छात्रायें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कौशल विकास हेतु 13 नवीन आई0टी0आई0 भवनों का निर्माण प

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *