Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 11 at 11.37.09 PM

मासिक धर्म के प्रति महिलाओ को किया जागरूक ।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

आज प्रतापगढ़ जिले के ग्राम सभा बसौली मैं संगिनी सहेली के तत्वाधान में महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संस्था की अध्यक्षा प्रियल भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें मासिक धर्म के प्रति खुल कर बात करनी चाहिए जिससे समाज में फैले मासिक धर्म के प्रति लोगों की मानसिकता को बदला जा सके।
इस दौरान मौजूद महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए । आपको बता दें कि प्रियल भारद्वाज त्रिपाठी मौजूदा समय में दिल्ली में रहती हैं,जो की ग्रामसभा बसौली की पुत्रवधु भी हैं,पेशे से फैशन डिजाइनर प्रियल सामाजिक कार्यों में भी विशेष रुचि रखती हैं।उनका मानना है कि आज हम 21वी शताब्दी में है फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मासिक धर्म के बारे में खुलकर बात करना पसंद नहीं करते जिसके कारण महिलाओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जरूरत है कि हम सभी इस विषय में खुलकर बात करें और महिलाओं के दर्द को समझे।उन्होंने मौजूदा महिलाओं और बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि महिला समाज शिक्षित है तो एक महिला दो परिवारों को सुदृढ़ रूप से संभालती है, उनका खुद का घर और उनका दूसरा घर यानि उनका ससुराल।
विशिष्ट अतिथि राजेश दूबे जी ने अपने संबोधन में कहा की अच्छे परिवार एवं समाज की सरंचना में महिलाओं की अहम भूमिका होती है इनके सम्मान के प्रति हम सबको सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश भारद्वाज ,प्रधान आशा देवी, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, रुद्रेश त्रिपाठी,पंकज तिवारी,वशिष्ट त्रिपाठी,दीपिका त्रिपाठी,बद्री विशाल,संचालक राकेश त्रिपाठी सभा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *