Breaking News
bcad6219 f00d 40cd b34a c9640003658d

गिट्टी से लदी अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरने से धू-धू कर जलने लगा, चालक घायल

 

ट्रक में गिट्टी लादकर, सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रही थी, अहरौरा हनुमान पहाड़ी के खाई में गिरी, लगी आग

bcad6219 f00d 40cd b34a c9640003658d

मीरजापुर। थाना अहरौरा क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर सोनभद्र की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक, जिसकी वाहन संख्या UP64T8575 असन्तुलित होकर पलट गया और खाई में चली गयी, जिससे ट्रक में आग लगने से धु-धू कर जलने।

आग लगने से पूरी तरह से ट्रक जल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहूंची पुलिस ने घायल वाहन चालक राजनाथ पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम मरवतिया थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया।

वही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया। पुलिस द्वारा द्वारा बताया गया की रविवार की सुबह ट्रक में गिट्टी लादकर, सोनभद्र से वाराणसी की तरफ जा रहा था तभी क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर, खाई में गिर गई, जिससे ट्रक के केबिन आग लग गई और चालक घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए अहरौरा सीएचसी भिजवाया गया है।मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था, यातायात, आवागमन की स्थिति सामान्य है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *