मीरजापुर। वादी तीरथराज पुत्र स्व0शम्भूनारायण निवासी महंगीपुर थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिश्रधाप चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थित जयशंकर आटो फिलिंग स्टेशन पर नामजद अभियुक्तों द्वारा पेट्रोल पम्प कर्मचारीगण से गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगने तथा लाठी डण्डे से लैश होकर पेट्रोल पम्प के ऑफिस/केबिन में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर चील्ह पर मु0अ0सं0-262/2025 धारा 191(2),333,115(2),352,351(2),324(4),308(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चील्ह को घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के क्रम में उपरोक्त अभियोग में आज दिनांकः02.12.2025 को थाना चील्ह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चील्ह ब्लॉक तिराहा के पास से 02 अभियुक्तों 1.राममिलन यादव व 2.शशि मिलन यादव पुत्रगण स्व0यज्ञनारायण यादव उर्फ जगई निवासी मिश्रधाप थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।