Breaking News
Screenshot 2025 12 05 19 35 33 73 7ff963d6157eed07ba361fc406474d27

सलेमपुर /देवरिया – विभिन्न तिथियों में लगेंगे बिजली बिल राहत के शिविर

Ibn news Team

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2025 12 05 19 35 33 73 7ff963d6157eed07ba361fc406474d27

सलेमपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग द्वारा अपने उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल में राहत देने के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु विभिन्न तिथियों में कैंप लगाए जाएंगे,  जिसमें 06 दिसंबर को मल्हनी, 07 दिसंबर को रुचापार, 08 दिसंबर को छत्रपुरा और 09 दिसंबर को भरहा कलावत में कैंप लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। उक्त आशय की सूचना देते हुए विभाग के अवर अभियंता रवि देव मिश्रा ने कहा कि बकाया बिजली बिल में शत प्रतिशत सर चार्ज में छूट के अलावे बकाया के मूल धन में 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान है जिसका लाभ उपभोक्ताओं को उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज इस योजना के तहत जिरासो में लगे बिजली राहत बिल योजना के कैंप में 18 विद्युत उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया और 1लाख 75 हजार रुपयों की बकाया राजस्व की वसूली की गई। इसमें बबलू चौहान, अमरेंद्र मौर्य, दीपक, चंद्रमोहन, बृजेश यादव, हरे राम, दीनदयाल, सूरज आदि का सहयोग रहा।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति का app आ गया है ।

सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे – Powered by Kutumb App

https://primetrace.com/group/166016/post/1173256982?utm_source=android_post_share_web&referral_code=NYRQ8&utm_screen=android_post_share_image&utm_referrer_state=BROADCASTER?ref=NYRQ8

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …