Breaking News

करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुयी दर्दनाक मौत

Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
सिसवा बाजार के बीजापार खास में आज दोपहर हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थानाअन्तर्गत बीजापार खास स्थित जर्जर हो चुके इस्लामिया नुरूल ओलूम मदरसे का लोगों द्वारा सहयोग कर निर्माण करने का कार्य चल रहा था कि आज मंगलवार की दोपहर लगभग बारह बजे मदरसे में सरिया का कालम खड़ा करते समय ऊपर से गुजरे ग्यारह हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से सरिया चिपक गया जिससे टोला के ही निवासी 20 वर्षीय अफ़रोज़ आलम पुत्र खुश अली की मौके पर ही मौत हो गई। मदरसे के प्रधानाचार्य होसामुद्दीन ने बताया कि मदरसा जीर्ण हो गया था और मोहल्ले के लोगों के आपसी सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा था कि सरिया खड़ा करते समय अफ़रोज़ तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस मामले में कोठीभार प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है, पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *