Breaking News
IMG 20220209 173527

शियासी दाव पेच में धीरेंद्र प्रताप सिंह बागी होकर बने बसपा के प्रत्याशी, पार्टी ने श्रवण पटेल से झाड़ा पल्ला

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महाराजगंज के बहुचर्चित सिसवा विधानसभा में शियासी खेल के अंतर्गत बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार श्रवण पटेल को बदल कर धीरेंद्र  प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है।

बताते चले सिसवा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने श्रवण पटेल को उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन कल देर रात उनका टिकट काटकर धीरेंद्र सिंह को दे दिया गया। धीरेंद्र प्रताप भाजपा से बागी होकर बसपा में आये हैं।बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू सिंह भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार थे और लगातार क्षेत्र में जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला। देर रात बहुजन समाज पार्टी ने श्रवण पटेल का टिकट काटकर धीरू सिंह को दे दिया। धीरू सिंह को बहुजन समाज पार्टी से टिकट पाने के बाद सिसवा विधानसभा के समीकरण में बदलाव देखा जा रहा है।धीरेंद्र प्रताप के बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से भाजपा का चुनावी समीकरण गड़बड़ा गया है। चर्चा है कि धीरू सिंह की तरह ही आधा दर्जन वरिष्ठ नेता ऐसे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वे लगातार दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं। इससे भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *