Breaking News

धनतेरस व दीपावली पर यातायात रहेगा परिवर्तित

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र गोरखपुर के विभिन्न स्थलों/मुहल्लों/बाजारों में मिष्ठान व शर्राफा की दुकानों पर भारी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं एकत्रित होकर उक्त त्यौहार को शुभ मानते हुए खरीदारी करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 02.11.2021 से 04.11.2021 को प्रातः10ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात डायर्वजन/प्रतिबंधित किया जाता है मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों व रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन व रिक्शा उक्त अवधि मे प्रतिबंधित रहेगें।
नार्मल टैक्सी स्टैण्ड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा उक्त अवधि में प्रतिवंधित रहेगें। कचहरी चैराहा/शास्त्री चैक से घोष कम्पनी चैराहा होकर रेती चैराहा व घोष कम्पनी चैराहा से नक्खास चैक एवं टाऊन हाल से ए0डी0 चैराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें। गणेश चैराहा से विजय चैराहा तथा विजय चैराहासे ए0डी0 चैराहा व अली नगर चैराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चैराहा,घंटाघर चैराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।सुमेर सागर तिराहा से विजय चैराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चैराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
8. दुर्गाबाड़ी चैराहा से चरनलाल चैक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़,टीपी नगर चैराहा,पैडलेगंज,मोहद्दीपुर चैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चैकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चैकी चैराहा ,फातिमा अस्पताल,खजांची चैराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जायेगें।
इसी प्रकार फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर,झुगिया होते हुए खजांची चैराहा से फातिमा अस्पताल,पादरी बाजार चैकी,कोैवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज ,मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज,टीपीनगर,नौसढ़ से बाहर जाएगें।रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।कचहरी चैराहा से गणेश चैराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चैराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चैराहा, विजय चैराहा से गणेश चैराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चैराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
चार पहिया/दो पहिया वाहन चालक अपने वाहन को दिये गये पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करके खरीददारी करे-
1-सिटी माल के के सामनेें
2-सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
3-बिस्मिल पार्क
4-कचहरी टाउनहाल का मैदान
5-जलनिगम

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *