Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 01 at 7.42.27 PM

क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उसी दल का विधान परिषद सदस्य होना चाहिए जिस दल की प्रदेश में सरकार हो – एमएलसी प्रत्यासी पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय

 

टांडा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी कपिल देव वर्मा के आवास पर हुई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ एमएलसी प्रत्यासी की हुई एक अहम बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर 1 अप्रैल ÷ लगातार प्रयत्नशील और क्रियाशील व्यक्ति को सफलता निश्चित मिलती है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर जन कल्याण के कार्य और गांव से लेकर शहर तक की चुमौखी विकास के लिए कार्य कर जनता का दिल जीता है।उसी का परिणाम रहा की उत्तर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जनता ने बनाया।
उपरोक्त विचार भाजपा विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के आवास पर उनके प्रयास से जुटे बी डी सी सदस्य और ग्राम प्रधान की बड़ी बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उसी दल का विधान परिषद सदस्य होना चाहिए जिस दल की प्रदेश में सरकार हो।भाजपा की सरकार प्रदेश में सत्तारूढ़ है। इस लिए भाजपा का सदस्य जनपद से चुनकर जाने से जनपद की पंचायतों के साथ साथ क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा।उन्होंने कहा कि वह जन प्रतिनिधियों के सम्मान के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे।
भारी संख्या में जुटे बी डी सी सदस्य और ग्राम प्रधान गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधान सभा पूर्व प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने कहा कि टांडा विधान सभा क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय जी भारी मतों से जीतेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा का विधान परिषद सदस्य ही पंचायतों के प्रतिनिधियों का मान और सम्मान सुरक्षित रखते हुए क्षेत्र का विकास कर सकता है।उन्होंने कहा कि टांडा विधान सभा क्षेत्र की विकास के लिए वह शतत प्रयास करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय जी की जीत सुनिश्चित है जिसके लिए हमारे यहां के अधिकांश जनप्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी को मत देने के लिए संकल्प किए हैं।
बैठक को अयोध्या जनपद जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सियाराम वर्मा,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड वर्मा,भाजपा नेता राजेंद्र वर्मा,जिला संयोजक आईटी मनीष मिश्र,पूर्व मण्डल अध्यक्ष इंद्र देव शुक्ल,पिंटू शुक्ला,राकेश शर्मा ने संबोधित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से बी डी सी सदस्य बलिकरन राजभर,संजय वर्मा,दिलीप कुमार वर्मा,माधुरी वर्मा,रंजीत वर्मा,अवनीश तिवारी, सती राम गौड़,तेजस्वी जायसवाल,राम कृष्ण यादव,राम प्रकाश राजभर,सत्य प्रकाश,अखिलेश सोनी,राजेश कुमार,बृजेश कुमार,फूल चंद,विवेक मौर्य,राम सुरेश पाल,प्रधान संघ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,ग्राम प्रधान लालू पटेल, लालजी वर्मा,लक्खू वर्मा,शिया राम वर्मा,विजय विश्वकर्मा,राम जगत वर्मा,गुड्डू यादव,अनिल वर्मा,इंद्रजीत यादव,अनिल कुमार,राजकुमार वर्मा,महेश कुमार,मिथिलेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *