Breaking News

तिवारीपुर पुलिस ने नाजायज तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

तिवारीपुर पुलिस ने नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को माधोपुर पावर हाउस के पास से आज दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी विशाल उर्फ मंटू अवैध असलहे के साथ माधोपुर पावर हाउस के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज सूर्य विहार उपनिरीक्षक सिद्दीकी व उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार तिवारी को अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगाया।आज दोपहर में 12:00 बजे दोनों ही उपनिरीक्षक मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे और शातिर अपराधी विशाल उर्फ मंटू को खेल कर दबोच लिया।इसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
साथ ही इसके पास से अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।

गौरतलब है कि गिरफ्तार किया गया अपराधी विशाल उर्फ मंटू काफी शातिर किस्म का अपराधी है और इसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *