Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 17 at 12.20.56 AM

चोरी की 04 मोटरसाइकिल,अवैध देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री अनीश कुमार, उ0नि0 श्री सुनील कुमार कश्यप चौकी प्रभारी घघसरा, थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर हमराह का0 आलोक कुमार सिंह,का0 अशोक कुमार, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 आकाश यादव, का0 अभिषेक कुमार पाण्डेय के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित में मामूर था मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर मै उ0नि0 मय हमराही के मौके पर पहुँचकर अभियुक्त नीरज मिश्रा पुत्र सत्यानन्द मिश्रा निवासी गेहूँडीला थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को नेवास चौराहा, बैरियर (बखिरा बार्डर) के पास से पकड़ कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया, जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से कब्जे व निशानदेही पर आज दिनांक 16.01.2022 को चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद देशी तमन्चा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2022 धारा 41, 411, 413, 379 भा0द0वि0 एवं मु0अ0सं0 20/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायलय प्रस्तुत किया जा रहा है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *