Breaking News
2acf1d54 584f 44b7 b745 e4be85b90f4b 1

उत्तराखंड से झारखंड ले जा रही दो डीसीएम वाहनों में लदी 1600 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन तस्कर गिरप्तार

 

अनुमानित कीमत एक करोड़, वाहनों चालकों द्वारा “प्यास लगी है उत्तराखण्ड का पानी है क्या” कोड के माध्यम से बिकती है शराबc9aade01 e25c 40ba a8b8 1b91caaffdb0 1

मीरजापुर। थाना अहरौरा प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसओजी निरीक्षक माधव सिंह सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र द्विवेदी की विभाग व संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 20 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो डीसीएम वाहनों पर शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लादकर वाराणसी की तरफ से आ रहे है। उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा, एसओजी, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जाने लगी।

इस दौरान दो डीसीएम वाहन को अपनी ओर आता देख पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया, जिसपर शराब तस्करों द्वारा वाहन रोककर भागने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस टीमों द्वारा मौके से तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम हरपाल सिंह उर्फ सोनू, विजय पाल व प्रमोद मौर्या बताते हुए दोनो डीसीएम वाहनों पर अवैध अंग्रेजी शराब लदा होना बताया गया।

बरामद वाहनों की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त दोनो डीसीएम में लदी हुई कुल 1600 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (SR’s नेवी क्लब ब्लू ब्लेण्डेड व्हीस्की) जिसका विवरण 43200 बोतल अंग्रेजी शराब (400 पेटी/4800 बोतल प्रति 750ml, 800 पेटी/19200 बोतल प्रति 375ml व 400 पेटी/19200 बोतल प्रति 180ml ब्राण्ड- SR’s नेवी क्लब ब्लू ब्लेण्डेड व्हीस्की) बरामद हुई।शराब तस्करी में प्रयुक्त डीसीएम वाहन संख्या PB11DC3812 के पीछे BR03RP9508 नम्बर प्लेट और वाहन संख्या PB11DB6945 के पीछे BR02CT4576 नम्बर प्लेट लगा था, जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया और थाना अहरौरा पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 मुकदमा पंजीकृत कर तीनों तस्करों, हरपाल सिंह उर्फ सोनू पुत्र दर्शन सिंह (32) वर्ष निवासी जिवाई कतीम थाना पटवई जनपद रामपुर, विजय पाल पुत्र पूरन प्रसाद (33) वर्ष निवासी खाता चिन्तामणी थाना मिलक जनपद रामपुर, प्रमोद मौर्या पुत्र रमेशचन्द्र मौर्या (23) वर्ष निवासी बकनौरी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर। को जेल भेज दिया गया।

वही गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन्हे उत्तराखण्ड प्रान्त से दोनो डीसीएम वाहन मालिको द्वारा उपलब्ध करायी जाती है तथा जिसे झारखण्ड प्रान्त के गढ़वा में एक पेट्रोल पम्प के पास ले जाकर खड़ी करने के लिए बताया गया था, जहां एक व्यक्ति आयेगा और कोड “प्यास लगी है उत्तराखण्ड का पानी है क्या” बोलेगा तो उसे दोनो वाहनों को दे देना है जो पुनः 3-4 घण्टे में वाहनों को खाली कराकर लाकर वाहन वापस दे देगा।

हम लोगो का काम केवल वाहन को पहुंचाना होता है जिसे बाद में बिहार प्रान्त में ले जाकर दो-तीन गुने दामों पर बेची जाती है। हम लोगो को माल पहुंचाने पर पैसा मिलता है जिसे हम लोग आपस में बांट लेते है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *