Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 10 at 1.19.45 PM

ईद को लेकर बाजार में देखने को मिली रौनक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 10 at 1.19.45 PM

फरीदाबाद:ईद के पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। पहले की अपेक्षा अब बाजार में अधिक रौनक देखने को मिल रही है। खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लगभग हर दुकान में ग्राहकों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि दुकानदार फुर्सत नहीं पा रहे हैं। बाजार में कुर्ते पायजामे और आकर्षक टोपियां लोगों की पसंद बनी हैं। सूतफेनी व सेवईं के साथ ही खजूर की भी धूम है।

इस बार कुछ महंगाई अधिक है लेकिन इसका प्रभाव खास नहीं दिखाई दे रहा है। लोग उत्साह से त्योहार की खरीदारी कर रहे हैं। ईद खुशियों का पर्व है। इस त्योहार में हर कोई नए कपड़े तो पहनता ही है अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी भी करता है। एक दूसरे को उपहार भी दिए जाते हैं। ईद को लेकर अब बाजार में अधिक रौनक बढ़ गई है। खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग आकर्षक टोपियां खरीद रहे हैं। इनमें से बरकातिया टोपी की मांग अधिक है।

हालांकि अन्य कई तरह की टोपियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। कुर्ते पायजामे खास तौर पर खरीदे जा रहे हैं। अधिकांश अकीदतमंद इस त्योहार पर कुर्ता पायजामा ही पहनते हैं जिसके चलते बाजार में कई तरह के कुर्ते पायजामे बिक रहे हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री के साथ ही कपड़े आदि की खरीदारी कर रही हैं। लगभग हर दुकान पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चूड़ी,कंगन,¨बदी सहित कई प्रकार की सौंदर्य सामग्री महिलाएं खरीदते देखी जा सकती हैं
सूतफेनी व सेवईं की कई वैरायटी मार्केट में देखने को मिल रही है।

इस त्योहार में हर घर में सेवईं व सूतफेनी तो बनती ही है। कई वैरायटी से दुकानें सजी हैं। जिसको लेकर बाजार में सेवईं व सूतफेनी की खासी धूम है। सूतफेनी 100 रुपये किलो तो ¨सवई 150 रुपये किलो बिक रही है। कारखाने वाले आर्डर पर माल तैयार कर रहे हैं जिसके चलते इनके पास जरा सी भी फुर्सत नहीं है। बाजार में कई तरह का खजूर बिक रहा है।

खास तौर पर मदीना अजवा खजूर सबसे महंगा है। इसकी कीमत 2200 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा अरब का कलमी,अंबर, ईरान का कीमिया,अलाजादी, सहित कई वैरायटी हैं। दुकानदार शाकिर ने बताया कि इस बार कुछ महंगाई है लेकिन इसका खास असर नहीं है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *