Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 10 at 1.50.39 PM

बसपा ने किशन ठाकुर को बनाया फरीदाबाद लोकसभा का उम्मीदवार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा भाजपा जन विरोधी,जुमलेबाज पार्टी है,जो पिछले लगभग 10 साल से देश की जनता को गुमराह कर रही है lWhatsApp Image 2024 04 10 at 1.50.39 PM

वह अपनी घोषणाओं पर बात नहीं करती,देश में बढ़ती महंगाई,गरीबी,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करती,केवल झूठे सपने दिखाकर धर्म के नाम पर जनता को मुर्ख बनाते हैं l बेनीवाल यहां बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित फरीदाबाद लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे l

उन्होंने बसपा लोकसभा प्रभारी किशन ठाकुर को फरीदाबाद लोकसभा का उम्मीदवार घोषित करते हुए कहां किशन ठाकुर सच्चे,अच्छे,मेहनती और ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता है। इसीलिए बसपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। बेनीवाल ने कहा 2024 के आम चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी और भाजपा के सभी नेताओं की चाल को समझ गई है। उन्होंने कहा देश की जनता नोटबंदी,जीएसटी,कोरोना महामारी से परेशान होकर भाजपा को फेल सरकार मानते हुए इसबार बहुजन समाज पार्टी को वोट देगी। उन्होंने कहा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने चार बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में काम किया,और हर गरीब को मुफ्त मकान,प्लॉट और जमीन दी। बेरोजगारों को रोजगार दिया,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया,गुंडो को तड़ीपार करते हुए जेल में डाला। 2007 से 2012 के बसपा कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की धरती पर बहन बेटी,व्यापारी उद्योगपति,सब खुश थे।

यूपी के विकास ने बुलंदियों को छुआ,मगर जब से देश में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डुबोकर रख दिया है l बेनीवाल ने कहा पहले 70 साल तक देश को कांग्रेस के नेताओं ने लूटने का काम किया। और पिछले लगभग 10 साल में भाजपा सरकार ने यही काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस गरीब विरोधी पार्टियों हैं। इसीलिए देश की जनता बहुजन समाज पार्टी को वोट देकर बहन मायावती पर विश्वास करें,ताकि सर्व समाज का विकास हो सके।

इस मौके पर बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह सोरखी और हरियाणा महासचिव मनोज चौधरी ने भी फरीदाबाद से प्रत्याशी बनाए गए किसान किशन ठाकुर को सही उम्मीदवार बताते हुए कहा फरीदाबाद की जनता पिछले लगभग 10 साल से यहां के सांसद कृष्णपाल गुर्जर से परेशान हैं।

उन्होंने किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया। वह केवल प्रॉपर्टी डीलिंग करते आ रहे हैं,और किशन ठाकुर पिछले 40 साल से जनता की सेवा कर रहे हैं,और यदि वह चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचते हैं,तो फरीदाबाद के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह,जिला प्रभारी टीकम सिंह गौतम,एडवोकेट एन पी सिंह बघेल,कर्मवीर वाल्मीकि,शिवलाल,डा राम सिंह सहित सभी विधानसभाओं के जिला सचिव,विधानसभा अध्यक्ष,सेक्टर कमेटी अध्यक्ष,बूथ कमेटी अध्यक्ष,बसपा शुभचिंतक व सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। उन सभी लोगों ने एक मत से घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने के लिए काम करने का जज्बा दिखाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *