Breaking News

मिशन 2022 से पहले भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव?

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने लखनऊ में किया मंथन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सोमवार को लखनऊ में मिशन-2022 के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंथन शुरू कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों से एक-एक कर भेंट की और उनसे सरकार के कामकाज के साथ ही आम लोगों की पार्टी के प्रति राय जानी। देर शाम श्री संतोष मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और वहां कोर कमेटी के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। माना जा रहा है कि इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सुबह से ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के बीएल संतोष के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्य रूप से सुरेश खन्ना, जय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, दारा सिंह चौहान के अलावा कानून मंत्री बृजेश पाठक मिलने पहुंचे। मंगलवार को भी कुछ मंत्री उनसे मुलाकात करेंगे। पंचायत चुनाव के परिणामों पर हुआ मंथन मंत्रियों से विधानसभा चुनाव 2022 में कैसे और किन नीतियों के साथ लड़ा जाए, इस मुद्दे पर मत जाना गया। कुछ मंत्रियों ने जिलों में आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया। सूत्रों का कहना है कि पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति से कुछ पदाधिकारी व मंत्री असहमत दिखे।

उन्होंने पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित करने और फिर उन्हें पार्टी सिंबल न देने के मुद्दे पर बात रखी। कुछ ने पंचायत चुनाव की रणनीति में हुई गलतियों पर भी मुखर होकर राय दी। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव की भी चर्चा हुई। कैसे पार्टी ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हासिल करे इस पर रणनीति बनी। कुछ विधायकों की नाराज़गी का मुद्दा भी उठा।

मंत्रियों से जानने की कोशिश हुई कि क्या कुछ नाराज़ विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं? कोरोना के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान दोपहर बाद करीब 3 बजे के करीब राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ बैठक की। इसमें पार्टी की भावी रणनीतियों पर मंथन किया गया। सरकार के कामकाज को कैसे जनता के बीच ले जाया जाए, इस पर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत चुनाव व कोरोना काल में हुए नुकसान को लेकर पदाधिकारियों ने राय रखी। बैठक में कोरोना की दूसरी लहर में हुई अव्यवस्था से उपजी समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए हर गांवों कोरोना से जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय किया गया। हर ग्राम पंचायत में एक महिला व पुरुष कार्यकर्ता को जागरूकता की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विधानसभा चुनावों के लिए जुटें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए गंभीरता से जुटने का आह्वान किया। वहीं जिलों खासतौर पर गांवों व कस्बों में पार्टी के कामकाज और विधायकों व सांसदों की छवि में सुधार के लिए ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य करने की भी रणनीति बनाई गई। सूत्रों ने बताया मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनज़र हटाए जाने वाले मंत्रियों के नाम के एवज में कुछ जिला अध्यक्षों से तीन नाम मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि कुछ मंत्रियों को संगठन में जिम्मेदारी देने और कुछ संगठन पदाधिकारियों को मंत्रिमंडल में लेने पर भी विचार हुआ।

बैठक में बी.एल. संतोष के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चैरासिया, प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) कर्मवीर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *