संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
नेवरा का मोहर्रम पर्व सदभाव पूर्वक संपन्न
20/08/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के अन्तर्गत ग्राम सभा नेवरा में मोहर्रम का पर्व सद्भावपूर्वक संपन्न हुआ। कर्बला के मैदान में हज़रत मोहम्मद स अ के नवासे हज़रत इमाम हुसैन व अहले बेत द्वारा दी गई, अजीम कुर्बानी व शहादत की याद में मोहर्रम पर्व के क्षेत्र में आयोजकों का सिलसिला भले ही कोरोना को देखते हुए,फिका रहा,लेकिन अकीदतमंदों की श्रद्धा व एहतराम में कमी देखने को नहीं मिली ।
ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवो में ताजिया रखी गई, और प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करते हुए अकीदतमंदों ने समयानुसार ताजियों को कर्बला ले जाकर दफनाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।