Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 10 at 7.39.22 PM

बृजनंदन सिंह को वाराणसी दक्षिणी वि.स.का प्रभारी बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल

 

राकेश की रिपोर्ट

गाझीपुर:भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह को शहर दक्षिणी विधानसभा वाराणसी का विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकत्ताओं तथा क्षेत्र की जनता में हर्षोउल्लास का वातावरण बना हुआ है। सूची जारी होते ही उनके शुभेच्छु व पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकत्ताओं संग बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

WhatsApp Image 2024 02 10 at 7.40.04 PM

ज्ञात हो कि जनपद गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के मूल निवासी भाजपा कार्यकर्ता वृजनन्दन सिंह गॉव से ही राजनीत की शुरुआत करते हुए अपने कुशल नेतृत्व व कर्मठ व्यक्तित्व के बल पर जिला मंत्री ,जिला उपाध्यक्ष , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बनकर जनपद में पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और मोर्चा व प्रकोष्ठो में राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में संगठन में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व किया।

WhatsApp Image 2024 02 10 at 7.39.22 PM

राजनीत का यह सफर यही नहीं रुका बल्कि अपने कर्म पथ पर चलते हुए पार्टी में अपनी प्रतिभा व कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए आठ गैर प्रदेशों में भी कई बार प्रभारी बनकर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री हासिल कराने में सफल रहे। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा का प्रभारी बनाया जाना बड़ी बात है।

WhatsApp Image 2024 02 10 at 7.39.21 PM

इस बाबत श्री सिंह से बात करने पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी पर भरोसा जताते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया इस दौरान श्री सिंह बहुत ही भावुक दिखे, इस उपलब्धि पर क्षेत्र सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *