Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 26 at 16.43.26 1

नवागत महिला प्रदेश अध्यक्ष लीला वती कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार – लीलावती

26/07/2021 मवई अयोध्या – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महिला समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जिससे सपाइयों में हर्ष का माहौल रहा। नवागत पद ग्रहण करने के बाद आज महिला समाज प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी लीलावती कुशवाहा लखनऊ से अयोध्या के लिए जा रही थी जहां जगह जगह उनका सपाइयों ने स्वागत किया।उसी क्रम में रौजागांव ओवरब्रिज के पास समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश यादव की अगुवाई में नवागत प्रदेश अध्यक्ष का भव्य फूल मालाओं से स्वागत किया गया सभी ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद लीलावती कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगाए।

मीडिया को जानकारी देते हुए श्री कुशवाहा ने बताया जब जब पार्टी की ओर से मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तब तब सपा की सरकार बनी है और मैं यह दावे के साथ कह रही हूं अबकी बार भी सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की आज सरकार है इसमें बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है, कोई भी बेबाकी से लिखता है इनकी कमियों को दिखाता है उस पर कार्यवाही की जा रही है .

 

आईटी की रेड पड़ रही है बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा जनता जाग चुकी है आने वाले 2022 के इलेक्शन में समाजवादी पार्टी को वोट देकर बहुमत से सरकार बनाने का कार्य करेगी।
इस दौरान कार्यक्रम में अपनी युवा टीम के साथ युवा सपा नेता इंजिनियर मुस्ताक, सपा नेता जितेंद्र यादव, सुनील यादव, सोनू साहू, राम विलास यादव, ताजू भेलसर, इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, राजू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *