Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 12 at 7.25.27 PM

विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय की जीत ने भाजपाई माहौल को हर्षोल्लास में बदल दिया।

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर ÷ विधान सभा चुनाव में पराजय को स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र फैजाबाद अंबेडकर नगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय की जीत ने भाजपाई माहौल को हर्षोल्लास में बदल दिया।भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार विधान परिषद सदस्य को बड़े अन्तर से हराकर विधान सभा चुनाव का बदला ले लिया। विधान परिषद चुनाव की मतगणना में सुबह से ही भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद से भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के जीत की खुशी में शामिल हुए।
स्थानीय निकाय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि ओम पाण्डेय ने 2712 मत हासिल कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी वर्तमान सदस्य रहे हीरा लाल यादव को 1665 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय को भारी मतों से जीत दर्ज करने पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि यह बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी की ही नहीं अपितु दोनों जनपदों के मतदाताओं के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है।
निर्वाचित विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,सुभाष राय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रवींद्र पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज,सन्तोष कुशवाहा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,आदित्य शुक्ल,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,डाक्टर अनुपम पाण्डेय,श्याम बाबू गुप्ता,डाक्टर विनोद कुमार,डाक्टर संतोष सिंह,राम किशोर राजभर,चंदन गोंड,कपिल देव तिवारी,उपमा पांडे,रमेश यादव,आदित्य शुक्ल,अनंत राम मिश्र,दिवाकर ओझा,मनीष मिश्र,संजीव मिश्र,आनंद श्रीवास्तव,कुलदीप सिंह,गौरव श्रीवास्तव, अमरजीत मौर्य,उमाशंकर सिंह,अमरनाथ सिंह,भरत शुक्ल,हितेंद्र सिंह,प्रधान अमित पाण्डेय,अशोक पक्ष उपाध्याय,घिसियान मौर्य,राजेंद्र वर्मा,राजेंद्र अग्रवाल बबुआ,अरुण मिश्र,इन्द्र देव तिवारी,शिव पूजन वर्मा,सुरेश गुप्ता,अरविंद उपाध्याय,इन्द्र देव तिवारी,सत्यम ओझा,उदित त्रिपाठी,अभिमन्यु अग्रहरि,हरीश शुक्ल,दीपक तिवारी,राम केवल वर्मा,भारत शुक्ल,गगन मिश्र,सुनील दूबे, बेचन पांडेय, आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *