Breaking News
IBN-LOGO.png

जनपद अम्बेडकरनगर के बहुजन समाज पार्टी के नेता जुरगाम मेहदी केस के लिए मुंबई से पेशी पर आया माफिया सरगना जफर सुपारी

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर –विगत तीन वर्षो पूर्व बहुजन समाज पार्टी के नेता जुरगाम मेहँदी की अम्बेडकरनगर के नारायण पुर प्रीतम पुर में गोली मार कर हत्या कर दि गई थी बसपा नेता जुरगाम मेंहदी हत्याकांड के सिलसिले में सोमवार को मुंबई की विशेष जेल से माफिया सरगना जफर सुपारी को लेकर मुंबई पुलिस अंबेडकरनगर पहुंची। यहां उसे जनपद न्यायालय में पेश किया गया।

 

इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मुंबई लौट गई।लगभग तीन वर्ष पहले हंसवर थाना क्षेत्र में बसपा नेता जुरगाम मेंहदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें न सिर्फ जुरगाम मेंहदी, वरन उनके चालक शुभनीत की भी मौत हो गई थी। घटना में हंसवर के हरसम्हार निवासी माफिया सरगना जफर सुपारी व उसके छोटे भाई खान मुबारक का नाम सामने आया था। यह दोनों बदमाश जेल में बंद हैं। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इस बीच दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में जनपद न्यायालय में सोमवार को माफिया सरगना जफर सुपारी को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। मुंबई पुलिस के कई सशस्त्र जवान उसे लेकर यहां पहुंचे थे। माफिया को ट्रेन से अकबरपुर तक लाया गया। न्यायालय में पेश कराने के बाद उसे ट्रेन से ही ले जाया गया। कोतवाल अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *