Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 04 at 6.42.40 PM

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा 17 प्रतिष्ठानों की हुई जांच, लिए गए नमूने

 

देवरिया(सू0वि0) 04 अक्टूबर। WhatsApp Image 2024 10 04 at 6.42.40 PMजिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जनमानस को सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त फलाहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 प्रतिष्ठानों द्वारा बेचे जा रहे फलाहार एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु 12 नमूने एकत्र किए गए।प्राप्त नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य रूप से कुट्टू आटा केसरी ब्रांड के दो नमूने, सिंघाड़ा आटा 01, किशमिश 02, साबूदाना 03, मूंगफली 01, किन्नी चावल 02, सत्तू 01 नमूने मोहन रोड नगर पालिका एवं भटनी तथा मडुआडीह के बाजारों से लिए गए। टीम द्वारा शक्तिपीठ देवरही मंदिर देवरिया परिसर में स्थित सभी प्रसाद की दुकानों की जांच की गई। मौके पर जमा हुए आसपास के खाद्य कारोबारियों को सचेत किया गया कि नवरात्रि के अवसर पर पुराने स्टॉक का भंडारण एवं विक्रय कदापि न करें, जांच में माकन विरुद्ध पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *