Breaking News

धरना पर बैठे पटरी दुकानदारों को मिला धमकी, धरना खत्म करो नहीं तो जेल जाओ-

बलिया में गाँधी नगर रोडवेज ओवर ब्रिज के नीचे धरना लगातर 9 तारीख अपने-अपने बच्चों की दो वक्त की रोटी के लिए धरना रहे पटरी दुकानदारों को कुछ लोगों द्वारा धमकी दिया गया है।IMG 20250123 WA0000

धरना खत्म कर अपने घर जाओ नहीं तो मैं जेल भेजवा दूंगा। धरना पर बैठे पटरी दुकानदारों का आरोप है कि जो लोग आकर धमकी दे रहे थे उनका कहना है कि हमें एसडीएम साहब भेजें है आप लोग धरना समाप्त कर दीजिए नहीं तो आप सभी लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज करके आप लोगों को जेल भेज दिया जाएगा। IMG 20250123 WA0001

आपको बता दे कि बीते 9 जनवरी को जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों पर बुलडोजर से इन सभी पटरी दुकानदारों के दुकान के ऊपर बुलडोजर चलाकर उनकी दुकान तोड़ दिया गया।

इसके बाद पटरी दुकानदारों ने पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं पटरी दुकानदारों का मांग है कि देश के सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के तर्ज पर जिस तरीके से वहां पर ओवर ब्रिज के नीचे दुकान आवंटन करके दुकानों को बसाया गया है।

उसी तर्ज पर बलिया में भी ओभर ब्रिज के नीचे दुकान आवंटन करके दुकान दे दिया जाए। जिससे परिवार का रोजी-रोटी चल सके। दुकान हटने से पूरा परिवार भुखमरी का शिकार होता जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *