Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का 10 वर्ष पुरा होने पर प्रभातफेरी एवं संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बलिया,दिनांक 22.01.2025 को जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नंदपुर शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या उषा गुप्ता तथा काउंसलर पूजा सिंह के द्वारा किया गया ।IMG 20250122 WA0002

जिसके उपरांत बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । काउंसलर पूजा सिंह के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा घरेलू हिंसा,बाल विवाह , बाल श्रम और संचालित विभिन्न का कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सामान्य स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली एवं उनसे प्राप्त होने वाले सुविधाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दिया गया। सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1090, 1098 1076, 102, 108, 181 के बारे में भी समस्त छात्रों को बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रधानाचार्या उषा गुप्ता द्वारा गीत गाकर शुरुआत किया गया।IMG 20250122 WA0003

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम रिया कक्षा 2 , द्वितीय रितु कक्षा 4 तथा तृतीय शिवानी कक्षा 3 को मिल्टन का बोतल देकर सम्मानित किया गया तथा नाश्ता पैकेट दिया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से पूजा सिंह,हर्षवर्धन ,अरविंद चौबे, चाइल्ड हेल्पलाइन से अंजली सिंह और स्कूल की अध्यापिकाएं तथा बच्चे आदि उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *