Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 22 at 5.36.35 PM

बलिया,मुख्य विकास अधिकारी ने नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान का किया लोकार्पण

रिपोर्टर – जीतेन्द्र चौबे WhatsApp Image 2025 01 22 at 5.36.35 PM

बलिया मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज ग्राम पंचायत रुद्रवार में नवनिर्मित मनरेगा खेल मैदान का लोकार्पण तथा वृक्षारोपण किया।

मनरेगा खेल मैदान का निर्माण कार्य कन्वर्जेंस के अंतर्गत मनरेगा ,ग्राम निधि व क्षेत्र पंचायत निधि से कुल 4030000 की लागत से निर्मित किया गया ,जिसमे सोलर लाइट, बैटमिटन कोर्ट, ओपन जिम,बालीबाल कोर्ट,सांस्कृतिक मंच, पुरुष महिला शौचालय आदि की व्यवस्था है।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत नवानगर प्रमुख श्री केशव प्रसाद चौधरी ,खंड विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार बिंद ,ग्राम प्रधान श्रीमती नमिता राय व प्रधान प्रतिनिधि श्री पवन कुमार राय सहित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गण विकासखंड नवानगर तथा ग्रामवासी मौजूद रहे l

WhatsApp Image 2025 01 22 at 5.36.36 PMइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मनरेगा मैदान न ही केवल रुद्रवार ग्राम पंचायत के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए लाभदायक साबित होगा। यहाँ केयरटेकर भी रखा जाएगा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, अब इसी पार्क में किया जाएगा। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ समेकित विकास के लिए जरूरी है कि वे खेलकूद और एक्स्ट्रा करिकुलम में भाग लें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *