Breaking News

पत्रकारों की भूमिका सकारात्मक और न्यायप्रिय होना आवश्यक – एसडीएम

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️व्यवसायिकता के दौर में हिन्दी पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण – प्रमेश कुमार

✍️भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले तहसील सोहावल इकाई का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

27/06/2021 अयोध्या – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई सोहावल की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में शपथ दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ जिला संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके संबोधन में सकारात्मक सोच की पत्रकारिता और भूमिका पर गहन चर्चा हुई।

शनिवार को हुए इस समारोह में बोलते हुए उप जिलाधिकारी स्वस्प्निल कुमार यादव ने कहा कि पत्रकारिता की सोच सकारात्मक और पत्रकारों की भूमिका न्याय के प्रति निष्पक्षता पूर्ण हो। तो गरीब को न्याय और समाज के विकास को गति मिलती है। लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को समाज का आईना माना जाता है।

हिंदी पत्रकारिता अब चुनौती पूर्ण बन चुकी है। इसके लिए तैयार रहें। तहसीलदार प्रमेश कुमार ने कहा ब्यवसायिकता के दौर में पत्रकारिता की चुनौतिया बढ़ती जा रही हैं। इसके प्रति सजग रहना होगा। जिला संयोजक अरुण पांडेय ने कलम व कालम के बीच बढ़ती दूरी पर चिंता जताई तो संगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने प्रदेश से लेकर कई प्रान्तों तक फैले संगठन पर प्रकाश डाला और पत्रकारों के हितों पर हो रहे हमलों के प्रति लोगो का ध्यान खींचा।

संबोधन करने वालों में जिला महासचिव सूर्य कुमार मिश्र, अधिवक्ता सुधीर कुमार मिश्र, तहसील अध्यक्ष राम सुरेश सिंह शामिल रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के साथ हुई। *कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी एवं संचालन सुधीर कुमार मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।शपथग्रहण समारोह में मुख्य रूप से धर्मपाल सिंह, राजन तिवारी, देवी प्रसाद वर्मा, कमाल अहमद इमरान, शोहराब खान, पीके पांडेय, राज नाथ पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, अफरोज खान, बिशाल मणि, शिव कुमार पांडेय, देवराज गोस्वामी अखिलेश्वर मिश्र, अनिल तिवारी, कपिलदेव तिवारी, लक्ष्मण यादव, अमित यादव, स्कन्ददास आदि बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *