संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
27/06/2021 मवई अयोध्या – थाना पटरंगा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को समय करीब 5:15 बजे शाम को थाना क्षेत्र पटरंगा के मियां का पुरवा हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल में ज़ोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटर साइकिल पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह,चौकी प्रभारी हाईवे जितेंद्र यादव,उपनिरीक्षक गुलाम रसूल कांस्टेबल राम किसुन यादव,मोनीष अली पहुंचकर घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा।अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिसका कुछ पता नहीं चल पाया है।मृतक व्यक्ति की पहचान उमाशंकर पंडा पुत्र स्वर्गीय प्रताप पंडा निवासी मोहल्ला बुखारी टोला,खीरी टाउन,थाना खीरी,जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।वहीं घायल की पहचान ध्रुव पंडा पुत्र लक्ष्मी नारायण पंडा निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है।