Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 27 at 7.47.37 PM

चौपाल लगाकर क्षेत्रीय विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

27/11/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सेवढ़ारा (जुनेदपुर)में शनिवार को भाजपा द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री रामचंद्र यादव ने ग्राम चौपाल लगाकर कई गांव के ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने कैम्प लगाकर एक मुश्त समाधान योजना के बारे में लोगो को जानकारी दी तथा बिजली विभाग से संबंधित मामलों को निस्तारित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद मुनि महाराज के द्वारा किया गया व संचालन मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने किया।विधायक राम चंद्र यादव का महंत वेद मुनि जी महाराज ने स्वागत किया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र प्रताप तिवारी व खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक मौजूद रही।

विधायक रामचंद्र यादव के सामने गांव के लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री यादव ने कुछ काम मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के सैकड़ों गरीब,असहाय लोगो को कंबल भी वितरित किया।

विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा की की प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं थी उसे आज जन-जन के लिए काम कर रही है और जो भी वादे सरकार द्वारा किये गए थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। पेंशन को लेकर चिंतित रहने वाले को आज पेंशन मिल रही है चाहे वो विधवा पेंशन हो या वृद्धावस्था पेंशन हो सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है ताकि लोगों को बाहर शौच के लिए न जाना पड़े यही नहीं महिलाओं का सम्मान भी इस सरकार में हुआ है, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना,मुख्यमंत्री बाल योजना,पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना,गांवो में बिजली सहित तमाम योजनाओं का लाभ आज जनता को मिल रहा है। नि:शुल्क राशन वितरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने ही किया है।

वंही ग्राम चौपाल में गायक समरपाल सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ संगीत के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन,तेज तिवारी,संतोष मिश्रा,ग्राम प्रधान मुरलीधर रावत,धर्मेंद्र वर्मा,सेक्टर संयोजक राम सजीवन वर्मा,विंध्या प्रसाद,बब्लू खान,सिया राम वर्मा,सेक्टर संयोजक प्रवेंद्र वर्मा,सुरेश पेंटर,आकाश वर्मा,अखिलेश वर्मा,विवेक वर्मा,बाबा कमलापति आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *