Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 01 at 5.46.57 PM

नगर निकली भगवान ठाकुरजी की रथयात्रा।

 

मीरजापुर। अहरौरा नगर के सत्यानगंज में स्थित राधा कृष्ण स्थल से दिन शुक्रवार शाम को गाजे बाजे के साथ भगवान ठाकुरजी की भव्य रथयात्रा नगर में निकाली गई। रथयात्रा सत्यानगंज से निकलकर नई बाजार से होते हुए कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, खरंजा सम्मेतर से पट्टीकला होते हुए रामसगरा पोखरा पर आधे घंटे विश्राम के बाद पुनः भगवान का रथ मंदिर परिसर में पहूंचा।

उसी दौरान पुष्पों सुशोभित रथ पर भगवान कृष्ण व राधा रानी के दिव्य स्वरूप में विराजमान थे। इस शुभ अवसर पर पुजारी अमरेश चन्द्र पाण्डेय, पारस केशरी, राजकुमार अग्रहरि, विजय वैद्य सुनील अग्रहरी, सुरेश जायसवाल, अशोक अग्रहरि, सर्वेश अग्रहरि, आनन्द अग्रहरि, रज्जू अग्रहरि, मनीष मिश्रा, शिवकुमार अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि आदि रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह व नगर चौकी प्रभारी सदानन्द सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *