Breaking News

नपा इंटर कालेज में स्वच्छ भारत, हरित भारत की शपथ दिलाई गई

 

सिंगल यूज़ प्लास्टिक को चला अभियान, किया गया जागरूक

मीरजापुर। अहरौरा नगर में शुक्रवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ ईओ नवनीत सिंह व स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर आनंद कुमार ने रैली के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका इंटर कालेज में ब्रांड एंबेसडर ने स्वच्छ भारत, हरित भारत की शपथ उपस्थिति छात्रों व अध्यापकों दिलाया। छात्रों से अभिभावकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ़ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे सभी लोग उसका बहिष्कार कर सके।
इसके पूर्व नपा कर्मी हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर वासियों को जनजागरूक किया। इस दौरान सड़कों व अन्य स्थानों पर पड़े प्लास्टिक के कचरे को उठाकर एकत्रित किया गया। नगर के दुकानदारों को नगर वासियों से अपील किया गया पूर्ण रूप से प्लास्टिक का बहिष्कार करें। दुकानों पर रखे हुए प्लास्टिक के थैली को दान स्वरूप लिया गया। ब्रांड एंबेसडर आनंद कुमार ने बताया कि नगर में रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया गया वहीं विद्यालय के छात्रों को भी प्रेरित किया गया है। इओ नवनीत सिंह ने बताया कि जब तक सभी लोग जागरुक नहीं हो पाएंगे तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से बैन नहीं लग पाएगा इसके लिए इसी तरीके से जन जागरूकता अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग या कपड़े के बैग को इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए और जनमानस को प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। इस दौरान सभासद इरशाद आलम, मनीष मिश्रा, नीतीश कुमार, मृत्युंजय राजकुमार मनोज विनोद चंदन दर्शन सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य नपा कर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS इंटर में रोली यादव को 91.60, और हाई स्कूल में …