Breaking News
b8572ce2 606a 433f 965d 89acab40d65d

प्रशिक्षण का उद्देश्य था महिलाओं एंव किशोरियों को आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टb8572ce2 606a 433f 965d 89acab40d65d

फरीदाबाद:जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एंव बाल विकास,फरीदाबाद मिनाक्षी चौधरी ने बताया कि महिला एंव बाल विकास विभाग,फरीदाबाद द्वारा दिनांक 12 से 16 दिसम्बर 2022 तक अनुसूचित जातियों की किशोरियों के लिए के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल परिसर सेक्टर-12 में किया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का समापन आज शुक्रवार दिनांक 16 दिसंबर को किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में सेल्फ डिफेन्स ट्रेनर सविता,इंस्पेक्टर,सीनियर सिटीजन सेल एंड कम्युनिटी पुलिसिंग,फरीदाबाद द्वारा प्रत्येक दिन लगभग 20 से 30 किशोरियों को प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं एंव किशोरियों के प्रति हो रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए उन्हें आत्मरक्षा के लिए महिलाओं एंव किशोरियों को सशक्त बनाना है।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किशोरियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ विभागीय स्कीमों जैसे वन स्टॉप सेंटर,आपकी बेटी हमारी बेटी तथा बाल संरक्षण इकाई द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *