Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 27 at 6.56.27 PM

प्रधान मंत्री जी के मन की बात को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुना

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 अक्तूबर 2014 को पहली बार मन की बात देश से की थी। आज 27 मार्च को 87वें बार मन की बात कही है। डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकर नगर 27 मार्च ÷ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के जनता की प्रतिभा को निखारने और उनकी समस्या पर प्रकाश डालते हुए निराकरण की बात मन की बात में लगातार माह के अंतिम रविवार को करते हैं।प्रधान मंत्री जी की संबोधन को भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश के अधिकांश नागरिक सुनते रहते हैं।प्रधान मंत्री जी की बात को लोग बड़े ध्यान से सुनकर उसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 अक्तूबर 2014 को पहली बार मन की बात देश से की थी।27 मार्च को 87वें बार मन की बात कही है।
उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार को सुनने के बाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने 30 लाख करोड़ रुपए के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त किया। जो ऐतिहासिक है।उन्होंने कहा कि यह अर्थ व्यवस्था से जुड़ी बात है।प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत का सामर्थ्य सम्पूर्ण विश्व में दिख रहा है और विदेशी बाजार में भारत का दबदबा है।प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि कभी भारत का निर्यात का आंकड़ा 100 से 200 बिलियन हुआ करता था जो आज बढ़ कर 400 बिलियन डालर हो चुका है।प्रधान मंत्री जी ने पूर्वोत्तर में लगने वाले माधवपुर मेला का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेला भारत की विभितता से जुड़ा है। उन्होंने पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित बाबा शिवानंद जी की चर्चा करते हुए कहा कि 126 वर्ष के बुजुर्ग की फुर्ती देख कर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया की पलक झपकते ही वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे।प्रधान मंत्री ने कहा कि देश विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं।जब संकल्पों के लिए दिन रात ईमानदारी से प्रयास होता है तो वह संकल्प सिद्ध होते हैं। प्रधान मंत्री जी ने महात्मा ज्योतिबा फूले के आने वाले जन्म दिन की चर्चा करते हुए उनके समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों की भी चर्चा किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को जनपद में भाजपा की 23 मंडलों के 905 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना।
प्रधान मंत्री जी के मन की बात को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय,भाजपा जिला मंत्री विनय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सिंटू,विवेक कुमार निषाद, फिरतू राजभर आदि ने सुना।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *