Breaking News

चौकी प्रभारी एयर फोर्स व उनकी टीम ने भटकी वृद्ध महिला को उनके परिजनों से मिलाया।

 

गोरखपुर ब्यूरो

गोरखपुर। दिनांक 2 अप्रैल 2021 को एक वृद्ध महिला जो अपना नाम कौशल्या देवी पत्नी स्व0 देव शरण राय निवासी-दिघवारा झाबुआ जिला- छपरा राज्य बिहार बता रही थी कुसम्ही जंगल में रात्रि में भटकते हुए मिली थी । जिनके आंखों की रोशनी लगभग समाप्त है। वृद्ध महिला का बेटा नवमी राय उर्फ (लाल बत्तीआ)गोरखपुर में ही अपनी मां के साथ रहकर कहीं रिक्शा चलाता है।

भटकी वृद्ध/अन्धी महिला को चौकी प्रभारी एयरफोर्स ने चौकी एयरफोर्स पर रात्रि विश्राम खाने-पीने की व्यवस्था की और सुबह पुनः वृद्ध महिला के बताने के अनुसार उन्हें उनके परिजन से मिलाने पचपेड़वा थाना क्षेत्र गोरखनाथ हेतु वाहन रिजर्व कर हमराह कर्मचारीगण आर्य प्रताप वर्मा के साथ निकल लिए तथा लगभग 5 घंटे अथक प्रयास के बाद पचपेड़वा स्थित मुन्ना शर्मा जिनके मकान पर उक्त वृद्ध महिला चौका बर्तन का कार्य लगभग 15 वर्ष से कर रही थी के यहां पहुंचे और वृद्ध महिला के परिजनो से मिलाया ।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *