Breaking News

जर्जर पेड़ का हिस्सा गिरा महिला हुई घायल

बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत चौक सिनेमा रोड में एक वृद्ध पेड़ का ऊपरी हिस्सा गिरने से एक महिला बाल-बाल बच गयी। लेकिन महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटे जरूर आयी है। इस दौरान स्थानीय लोगो ने घायल महिला को परिजनों के मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहा उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगो ने जर्जर हो चुके पेड़ को हटाने के लिए कई बार नगर पालिका चेयरमैन से इसकी शिकायत किया। आरोप है कि चेयरमैन ने इस मामले को गम्भीरता से नही लिया, नतीजा आज अचानक पेड़ गिरने से एक महिला इसके चपेट में आ गयी और वहां मौजूद बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए।आप को बताते चले कि सिनेमा रोड में स्थित यह जर्जर पेड़ लगभग 60 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है जो पिछले कई सालों से सुख कर जर्जर हो चुका है। पेड़ के दूसरे तरफ हाई बोल्टेज बिजली की तारे और जर्जर हो चुके बिजली के खम्भे भी मौजूद है।

गनीमत रही की पेड़ बिजली के तारो पर नही गिरा अन्यथा आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। जर्जर तारो और खम्भे की शिकायत भी बिजली विभाग से कई बार किया गया लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता मानो किसी बड़े हादसे का इन्तेजार कर रही है।जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों और सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है।

रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *