Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 5.10.20 PM

कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

कलश शोभायात्रा में महिलाएं, कुंवारी कन्याएं नंगे पांव सिर पर कलश रखकर चल रही थी

इस कलश शोभायात्रा में डीजे के साथ रथ पर श्रीराम, माता सीता और हनुमानजी की झांकी भी रहीWhatsApp Image 2024 09 21 at 5.10.20 PM

मीरजापुर। रामायणम समिति अहरौरा की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा प्रख्यात कथा वाचक शांतनु महाराज की देखरेख में राधा कृष्ण मंदिर (स्थल) सत्यानगंज से निकलकर नई बाजार अस्पताल से होते हुए, कोइरान बाजार, चौकी बाजार, तकिया, खरंजा, गोला सहुवाईन, सम्मेतर से होकर गोला पाण्डेय जी से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आकर कलश स्थापित की गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
कलश यात्रा में कुंआरी कन्याएं, महिलाएं नंगे पांव सिर पर कलश रखकर चल रही थी।

जय श्रीराम के नारों के बीच निकली कलश यात्रा मे धूप की परवाह किए बगैर हर्षोत्साहित कन्याओं, महिलाओं के चेहरे पर थकान का भाव परिलक्षित नहीं हो रहा था। भक्तिभाव से निकले भक्तिमय नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। इस कलश यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम, सीता और हनुमानजी की झांकी भी थी।उसी दौरान शाम छः बजे से रात्रि नौ बजे तक कथा प्रेमियों ने शांतनु महराज की कथा का रसपान भी किया। इससे पूर्व आचार्य शान्तनु महाराज के आगमन पर रामायणयम समिति की ओर से पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं से सम्मान किया गया।

कलश शोभायात्रा में रामायणयम समिति के राजकुमार अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, अशोक अग्रहरि, कमलेश केशरी, हनुमान दास जायसवाल, अजय गुप्ता, संजय मौर्या, सिद्धार्थ अग्रहरि, विजय अग्रहरि, दिनेश मोदनवाल और अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, शिवदर्शन सिंह, डॉ. शरद चन्द्र श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव, जीतेन्द्र अग्रहरि, अमन कक्कड़, शिखर सिंह, अभय प्रताप सिंह, त्रिलोकी केशरी, संदीप पांडेय, रिंकू मोदनवाल, बादल पाण्डेय, उदय अग्रहरि के साथ सैकड़ो रामभक्त रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *