Breaking News

गायब हुये व्यक्ति का तालाब में मिला क्षत-विक्षत शव

Ibn24×7news

नौतनवां महराजगंज

जनपद महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसवनिया विशुन निवासी घिरियावन का क्षत- विक्षत शव गांव के तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताते चलें कि सिसवनिया विशुन निवासी घिरीयावन तीन जून को गांव से कही गायब हो गए थे। स्वजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। स्वजनो ने घिरीयावन के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी ,इसी बीच तेज वर्षा से तालाब में शव उतराया। तालाब की तरफ निकले ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे स्वजन बृजलाल ने उसकी पहचान अपने भाई घिरीयावन के रूप में की। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर सत्येंद्र राय ने कहा कि मामले में मृतक के भाई बृजलाल ने तहरीर दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *