Breaking News

मृतक की मां ने साजिशन बेटे की हत्या का लगाया आरोप।

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ निवासी फरीदा खातून पत्नी स्वर्गीय परवेज खान ने शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता करके आरोप लगाया कि 31 मार्च को रंजिशवश मेरे लड़के को गांव के ही ध्यानचंद उर्फ भकोले राज अमन रवि अभिजीत वीरेंद्र होललल मेरे लड़के को बहला-फुसलाकर नदी में नहाने के लिए ले जा रहे थे जबकि वह ट्यूशन पढ़ने की जा रहा था मेरे मना करने पर इन लोगों ने कहा कि सिर्फ यह नदी के पास बैठा रहेगा नहाये गा नहीं काफी देर के बाद जब मेरा लड़का घर नहीं पहुंचा तो खोजते हुए में गांव के पास पहुंची लोगों ने बताया कि तुम्हारा लड़का नदी में डूब गया है कुछ मछुआरे उसे नदी में ढूंढ रहे हैं मेरे बेटे की हत्या रंजिश में की गई है वह नदी में डूबा नहीं है बल्कि उसे डूबा कर मारा गया है जिसकी जांच होनी चाहिए इस संबंध में एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार भी लगाई गीडा थाना प्रभारी दिनेश दत्त शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक का पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी और प्रकरण की जांच के लिए एक उपनिरीक्षक को भी लगाया गया है जो मामले की जांच कर रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *