Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 5.44.02 PM

ग्राम किसान चौपाल लगाकर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

08/11/2021 मवई अयोध्या – रूदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में भाजपा द्वारा ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया।विधायक रामचंद्र यादव ने ग्राम किसान चौपाल लगाकर कई गांव के ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक मौजूद रही।विद्युत वितरण निगम के कर्मियों ने भी कैम्प लगाया।चौपाल को भाजपा नेता निर्मल शर्मा बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रामचंद्र यादव के सामने गांव के लोगों ने अपनी अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री यादव ने कुछ काम मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाएं थी उसे आज जन-जन के लिए काम कर रही है और जो भी वादे सरकार द्वारा किये गए थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है।

 

पेंशन को लेकर चिंतित रहने वाले को आज पेंशन मिल रही है चाहे वो विधवा पेंशन हो या वृद्धावस्था पेंशन हो सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है ताकि लोगों को बाहर शौच के लिए न जाना पड़े यही नहीं महिलाओं का सम्मान भी इस सरकार में हुआ है,प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना,स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को दी गई है।नि:शुल्क राशन वितरण का कार्य भारतीय जनता पार्टी कि सरकार ने ही किया है।सुल्तानपुर गांव निवासी राम अभिलाख ने मंच पर पहुँचकर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही आवास,पेंशन सहित सारी सुविधा मिली है।विधायक ने इस दौरान कई सड़कों का शिलान्यास भी किया।

इस दौरान भाजपा नेता निर्मल शर्मा,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी यादव,किसान मोर्चा जिला मंत्री सुरेश चंद्र मिश्रा,राम प्रेस यादव,राजेश यादव,बब्बन शुक्ल,भानू यादव,धर्मेंद्र वर्मा,विकास यादव,शीतला प्रसाद शुक्ल,संतोष जायसवाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *