Breaking News

हर मर्ज की दवा है इस खास हैंड पंप का पानी

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नारायणी नदी के तट पर एक ऐसा भी हैंड पंप है जिसका पानी यहां के लोगों के लिये ‘अमृत’ है क्योंकि इस पानी को पीने से कई मर्ज दूर हो जाते हैं जिसके कारण यहां पानी लेने वालों का हमेशा तांता लगा रहता है। बताते चले कि भारत-नेपाल की सीमा पर सटे बैठवलिया गांव में नारायणी नदी के तट पर एक हैंड पंप लगा हुआ है जिसके पानी के लिये यहां हर रोज दूर-दूर के लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं क्योंकि हैंड पंप का यह पानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस बाबत स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पानी को पीकर कई तरह की बीमारियां खासकर उदर संबंधी रोग नहीं होते है। यहां तक की यह पानी पथरी में भी बहुत लाभकारी है। नारायणी नदी के तट पर बने इस हैंड पंप पर कई लोग मौजूद थे जो दूर-दूर से यहां इस पानी को लेने के लिये पहुंचे थे। पानी भरने के लिये लोगों में मची होड़ को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पानी वास्तव में कुछ खास जरूर है। पेट संबंधी बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिये यह पानी अमृत की तरह है जिसे पीने का बाद रोग ठीक हो जाते हैं। लोगों का यह भी मानना है कि इस पानी से पथरी संबंधित बीमारियों में बहुत लाभ मिलता है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *