Breaking News

राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन द्वारा फरेंदा मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
राष्ट्रीय सूचनाधिकार मानवधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन का प्रथम स्थापना दिवस केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें संगठन के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के वरिष्ठ महासचिव कृष्ण कुमार गुप्ता के मौजूदगी में राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन का स्थापना दिवस फरेंदा में अफरोज अहमद के आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

IMG 20220524 WA0015इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारी गण शामिल रहे तथा सभी पदाधिकारियों ने अपने- अपने मत को सभी लोगों के सामने रखा व संगठन के विस्तार के बारे में भी चर्चाएं हुई। बताते चलें कि राष्ट्रीय सूचना अधिकार पूरे भारतवर्ष में बड़ी तेजी से आगे का सफर तय कर रहा है और राष्ट्रीय संस्थापक की यह मेहरबानी है और उनका यह मेहनत है कि आज साल भर संगठन का पूरा हुआ और स्थापना दिवस को पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया गया। अफरोज अहमद के आवास पर महाराजगंज जिला के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी जी ने स्थापना दिवस के बारे में सभी लोगों को जानकारी दी कि जो भी पदाधिकारी हैं यदि कोई बात उनके सामने आती है तो सारे पदाधिकारी गण एक साथ होकर कदम से कदम मिलाकर चले ताकि आये दिन लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ हम लड़ सके और लोगों को न्याय दिला सके ।

IMG 20220524 WA0017यह तभी संभव है जब हम सभी पदाधिकारी गण एक साथ रहेंगे और कदम से कदम मिलाकर के चलेंगे ।हमारा संगठन पूरे भारतवर्ष में बड़े तेजी से काम कर रहा है और सरकार की नजर हमारे राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानव अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन पर है और बहुत जल्द सभी पदाधिकारियों को खुशखबरी राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक आस्था माथुर के तरफ से सभी को मिलेगा जो राष्ट्रीय सूचना अधिकार के संस्थापक हैं और यही तक ही नहीं बहुत कुछ उनके तरफ से संगठन के पदाधिकारियों को मिलेगा जो पदाधिकारी गण संगठन के प्रति रुचि दिखाते हैं उनको संगठन बहुत-बहुत मुबारकबाद देता है और जिन लोगों ने आज स्थापना दिवस में संगठन का साथ दिया व स्थापना दिवस में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व हार्दिक शुभकामनाएं ।इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के व महाराजगंज के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे जिसमें राकेश चौधरी जिलाध्यक्ष महाराजगंज ,कृष्ण कुमार गुप्ता वरिष्ठ महासचिव उत्तर प्रदेश ,अफरोज अहमद वरिष्ठ महासचिव गोरखपुर मंडल ,डॉक्टर गुलाम नबी जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ , निक्की गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,उमेश चंद्र जिला उपाध्यक्ष बाल श्रम उन्मूलन ,रमेश यादव मंडल उपाध्यक्ष, शेषमन साहनी जिला सचिव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष, इसरार अहमद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ,सिंधु वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कौशल कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ,अजय कुमार श्रीवास्तव जिला वरिष्ठ महासचिव ,राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला सचिव ,दीपक कुमार यादव जिला सहायक ब्यूरो, आशीष मिश्रा मंडल सचिव ,उमर अंसारी जिला वरिष्ठ महासचिव व संदीप सिंह वरिष्ठ संगठन सचिव उत्तर प्रदेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे सभी लोगों ने अपने -अपने विचारों को रखा व संगठन के स्थापना दिवस में सभी लोगों ने हिस्सा लिया ।अंत मे कृष्ण कुमार गुप्ता के तरफ से सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और संगठन के स्थापना दिवस पर सभी लोगों में मिठाईयां बाटी गई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *