Breaking News
WhatsApp Image 2025 12 02 at 18.22.18 ee0d9572 scaled

जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया व गांधी इण्टर कालेज कछवां पर स्थित बूथो का निरीक्षण कर एस0आई0आर0 प्रगति की ली जानकारी

तहसील सदर मे प्राप्त गणना पत्रको की फीडिंग कार्य का भी निरीक्षण कर तेजी लाने का दिया निर्देश

मीरजापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद मे चल रहे मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य प्रगति का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजकीय इण्टर कलेज महुवरिया मे स्थित बूथ संख्या-379, 380, 381, 382, 383, 384, 385 एवं 386 व गांधी इण्टर कालेज कछंवा पर स्थित संख्या-94, 95 एवं 96 पर चल रहे एस0आई0आर0 कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित बूथ लेबल अधिकारियो के द्वारा भरे जाने वाले गणना पत्रको का निरीक्षण कर तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता तक पहुंॅचकर गणना पत्रको को भरकर तहसील मे जमा करे ताकि ससमय फीडिंग कराई जा सके।

मौके पर उपस्थित सुपरवाइजरो को निर्देशित किया वे घर-घर जाकर मतदाताओ को जागरूक करे जो मतदाता फार्म नही भर पा रहे है उनकी मद्द करे। जिलाधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रो मे एस0आई0आर0 के कार्य मे तेजी लाने की आवश्यकता है नगरीय क्षेत्रो में 73 प्रतिशत एस0आई0आर0 कार्य पूर्ण चुका है शेष 27 प्रतिशत अवशेष कार्य के लिए सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा कार्य किया जा रहा है जो समय रहते पूर्ण लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद मे कुल 84 प्रतिशत एस0आई0आर0 का कार्य अब तक पूर्ण करा लिया गया है शेष 16 प्रतिशत कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है जो समय से पूर्ण करा लिया जाएगा।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील सदर मे पहुंॅचकर गणना पत्रको के फीडिंग कार्य का भी निरीक्षण किया तथा सही व शुद्ध फीडिंग करने के साथ तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर भी बी0एल0ओ0 की मद्द के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाए गए है इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनैतिक दलो के बूथ लेबल एजेंट से भी अपेक्षा की गई है वे अपना सक्रिय योगदान देते हुए अपने-अपने क्षेत्र मे लोगो को गणना पत्रक भरवाने के लिए जागरूक करे। उन्होंने जनपदवासियो से अपील करते हुए कहा कि जिस मतदाता के पास/घरो पर गणना पत्रक बी0एल0ओ0 के द्वारा दिया गया है उसे भरकर अविलम्ब अपने बी0एल0ओ0 को दे दे, सभी मतदान केन्द्रो पर हेल्प डेस्क बूथ भी बनाए गए है वहां पर भी आकर वे जमा कर दे। उन्होंने कहा कि यदि कोई आई0टी0सेवी0 है तो वे अपना एस0आई0आर0 का फार्म स्वंय आयोग की बेबसाइट पर जाकर अपलोड कर सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अत्यंत की आवश्यक कार्य है लोकतंत्र मे मतदाता सूची की शुद्धता होना महत्पूर्ण है। इसे राष्ट्रहित का कार्य समझते हुए अपना पूर्ण योगदान दे तथा अपने पूरे परिवार का गणना पत्रक भरवाते हुए आस पास के लोगो का भी भरवाने के लिए जागरूक करे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से यह प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म भरने से वंचित न रहने पाए इसके लिए जन जागरूकता हेतु मोहल्लो मे एनाउंस सिस्टम से मुनादी भी कराई जा रही है इसके अतिरिक्त टीम बनाकर डोर टू डोर जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …