Breaking News
bd2dcd96 8e5e 4418 8dde e271fe4828bc

हनीट्रैप में फसाने वाली महिला को ब्लैकमेलिंग के 50000₹ सहित क्राइम ब्रांच टीम ने किया काबू

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टbd2dcd96 8e5e 4418 8dde e271fe4828bc

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने हनीट्रैप के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई 20 वर्षीय आरोपित महिला का नाम पूनम है जो आगरा की रहने वाली है और फरीदाबाद के एत्मादपुर में रह रही थी।

आरोपित महिला कोठियों में सफाई का काम करती थी। ढाई वर्ष पहले महिला की दोस्ती एक 48 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी जोकि एक सरकारी कर्मचारी है। महिला को पता था कि वह सरकारी कर्मचारी है इसलिए वह उससे मोटे पैसे हड़प सकती है। महिला ने अपनी मर्जी से उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो खींच ली।

इसके पश्चात महिला उस व्यक्ति को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी और बार बार शारीरिक संबंध बनाने तथा पैसों की डिमांड करने लगी। महिला ने ब्लैकमेल करके उस व्यक्ति से करीब 2 लाख रुपए ले चूकी थी। इसके अलावा एक प्लॉट अपने नाम करने की मांग करने लगी। लेकिन महिला का लालच और बढ़ने लगा,उसने पीड़ित से एक करोड़ रुपए की मांग कर दी।

आरोपी महिला ने पीड़ित को धमकी दी कि वह उसकी अश्लील फोटो वायरल करके उसे हर जगह बदनाम कर देगी और उसे बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर सारी उम्र जेल में कटवाएगी जो पीड़ित ने बदनामी और जेल जाने के डर से उसे 50-50 हजार रुपए किस्त के तौर पर देने की बात कही। इसके पश्चात पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर-31 में दी और बताया कि महिला किस प्रकार उसे ब्लैकमेल करके बार बार पैसों की मांग करती है।

थाने में आरोपित महिला के खिलाफ जबरन वसूली करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच 85 की टीम को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसके पश्चात जब आरोपित महिला पीड़ित से पैसे लेने के लिए पहुंची तो क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे मौके से ब्लैकमेल से प्राप्त किए ₹50000 सहित काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को ब्लैकमेल करके जल्दी पैसे कमाना चाहती थी इसलिए उसने उस व्यक्ति की अश्लील फोटो खींच ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे हड़पती रही। पुलिस जांच के दौरान महिला के कब्जे से वारदात में उपयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *