Breaking News
c6ae4350 864a 477a a82c db70f7579994

प्रदेश प्रभारी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टc6ae4350 864a 477a a82c db70f7579994

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने दिल्ली में हरियाणा प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देब से शिष्टाचार मुलाकात की। नागर ने देब का अभिवादन कर आशीर्वाद लिया।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि बिप्लव देब किसी कार्यकर्ता से एक बार मिल लेते हैं तो फिर नहीं भूलते। वह इस प्रकार प्रदेश के ही हजारों कार्यकर्ताओं को उनके नाम से पहचानते हैं और उनके गुणों को भी जानते हैं। नागर ने कहा कि नेताजी के साथ उनकी बड़ी ही आत्मीय मुलाकात रही। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के वर्तमान हालातों पर चर्चा की और भविष्य के मुद्दों पर भी बात हुई।

इसके साथ ही नागर ने अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र, यहां के लोगों, राजनैतिक ताना बाना,विकास कार्य,प्रशासनिक कार्यप्रणाली आदि के बारे में भी प्रभारी को बताया। विधायक राजेश नागर ने बिप्लव देब से उनके क्षेत्र में आने की प्रार्थना की जिस पर उन्होंने जल्द आने की बात कही।

नागर ने बताया कि प्रभारी बिप्लव देब के शासकीय अनुभव से हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनने का उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रदेश में सुशासन की बयार बह रही है जिससे आम हरियाणावासी प्रसन्न है।

उन्होंने कहा कि हमारे मुखिया मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के मंत्र को अंत्योदय से जोड़कर एक नई राह दिखाई है। जिससे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जीत का दृश्य स्पष्ट हो रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *