Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 11 at 12.11.45 PM

पंजाब के आम आदमी की जीत हुई:जयहिंद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःपंजाब के आम आदमी की Help पर आप पार्टी हरियाणा के पूर्व to नवीन जयहिन्द ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मैंने फरवरी महीने में ही घोषणा करते हुए बताया था कि भगवंत मान के साथ भगवान है वे जरूर जीतेंगे। अगर आम आदमी पार्टी खुद भी चाहे की हम हर जाए तब भी नही हार पाएगी। जयहिन्द ने कहा कि हरियाणा के अंदर जिस तरह से अभय चौटाला ने कहा था की भगवंत मान तो शराब पीते है,मान तो शराबी है।

तो अब अभय चौटाला साहब ये बताये की वो खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए कब से शराब पीना शुरू कर रहे है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि मैंने पंजाब में भगवंत मान के जीतने को लेकर अभय चौटाला के साथ 25 हजार की शर्त लगाई थी पर ये बात अलग है कि उन्होंने नही लगाई,और मैं शर्त जीत गया हूँ लेकिन मैं यही कहूंगा कि पंजाब के अंदर बदलाव के लिए पंजाब के लोगो ने क्रांति की है। पंजाब के लोगो ने सभी पार्टियों को उनकी औकात दिखा दी है की जब भी कोई आम आदमी बदलाव के लिए लड़ाई लड़ता है तो बदलाव जरूर होता है।

जयहिन्द ने पंजाब के लोगो को शराबी बताने वाले अनिल विज्ज के दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अनिल विज्ज साहब हरियाणा में शराब के ठेकों पर शराब की जगह दूध मिलता है क्या। अनिल विज्ज के ऐसे बयान पंजाब के जनादेश के विरूद्ध है,और पंजाब की जनता के बारे में ऐसी अफवाह फैलाना ठीक नही। जयहिन्द ने कहा कि पंजाब के लोगो ने पहले भाजपा, अकाली व कांग्रेस को देख लिया था तो अब बदलाव के लिए भरोसा करके आम आदमी पार्टी को मौका दिया है। ओर जो मौका पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को दिया है उसका असर पूरे देशभर में देखने को मिलेगा क्योंकि पंजाब क्रांतिकारियों के प्रदेश है और हर क्रांति की शुरुआत पंजाब से ही होती है।जयहिन्द ने सभी जीतने वाले आम आदमियों को जीत की बधाई दी व हारने वालो का हौसला बढ़ाते हुए कहा की वे फिर से तैयारी करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *