Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 06 at 17.46.42

कुशल हाथों में है देश की कमान – रामचंद्र यादव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

मवई भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

06/08/2021 मवई अयोध्या – शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रुदौली की मवई मंडल कार्य समिति की बैठक मवई चौराहे पर संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अशोक कसौधन रहे।कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष मवई राजेश शर्मा ने किया।रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा में किसी को पद की लालसा नहीं होती। निष्ठा से पार्टी व देशहित में काम करने वालों को ही दी जाती है पद की जिम्मेदारी।

 

यही कारण है कि मोदी सरकार केंद्र में सत्तासीन है। हम ही नहीं पूरा देश व जनता जानती है कि सत्ता व संगठन चलाने वाले कुशल हाथों में देश की कमान है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि अब तक 40 करोड़ लोगों का सफल वैक्सीनेशन हो चुका है और लगभग 80 करोड़ लोगों तक अनाज व राहत सामग्री पहुंचाई जा सकी है।विधायक ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन और राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह राजेश शर्मा सुनील मिश्रा हरिशंकर यादव मुकेश वर्मा चंद्रिका चौहान विक्कू गुप्ता महेश गुप्ता गिरधारी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *