Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 17 at 10.01.11 PM

बाइक को बचाने के चक्कर मे कार डिवाईडर से टकराया,एक युवक गंभीर रूप से घायल

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कूदारन चौराहा के समीप ब्रेकर के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही कार सवार ने बाइक के साइड लेने के चक्कर मे कार डिवाइडर से टकराकर, सामने रखी बालू में जा टकराई जिससे कार में बैठे तीन लोग में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहूंचे एसआई कमलेश कुमार व एसआई मोती लाल यादव मय फोर्स मौके पर पहुचंकर कार में फसे कार चालक दीपक कुमार पुत्र कैलाश नाथ उम्र21 वर्ष, दिलीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश 24 वर्ष, सन्तोष कुमार स्वर्गीय रामजी उम्र 25 वर्ष निवासी डोहरी थाना अहरौरा मीरजापुर। और बाइक सवार अशलम अली पूत्र सहाबुद्दीन,बादल पटेल पुत्र सुरेश कुमार,मयंक पटेल पुत्र मुन्नु पटेल निवासी बड़भुइली थाना अदालहाट मीरजापुर को पुलिस अहरौरा सीएचसी ले आई जहाँ पर सन्तोष कुमार पुत्र स्वर्गीय रामजी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। और बाइक सवार तीन युवक की प्रारंभिक उपचार कराकर पुलिस थाने ले आई। वही पुलिस द्वारा कार में बैठे दो युवक को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *