कब्जे से 03 पीतल के घण्टे व 16,600 रुपये नगद बरामद
टीम IBN न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट, गाजीपुर
गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया।
देहन्दू अंडरपास से गिरफ्तारी
थाना बरेसर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 125/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 139/25 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अनिल बनवासी पुत्र मोहन बनवासी निवासी ग्राम सिंहनी, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर (उम्र 22 वर्ष) को मुखबिर खास की सूचना पर देहन्दू अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामान
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से:
-
03 अदद पीतल के घण्टे (मुकदमा संख्या 125/25 से संबंधित)
-
₹16,600 नगद (मुकदमा संख्या 139/25 से संबंधित)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
-
मुकदमा संख्या 139/25 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस थाना बरेसर
-
मुकदमा संख्या 125/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बरेसर
-
समु0अ0सं0 32/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बरेसर
पुलिस टीम
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम:
-
उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर
-
उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर
पुलिस की कार्रवाई जारी
थाना बरेसर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।