Breaking News
अयोध्या में युवती की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की ट्रेन से कटकर मौत

अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा

अयोध्या: जनपद अयोध्या में उस समय सनसनी फैल गई जब अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। मामला सोहावल स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूरी का बताया जा रहा है।

मोबाइल से हुई पहचान

शव के पास पड़ा आईफोन मोबाइल इस मामले की अहम कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने मोबाइल में आ रही कॉल्स और आईडी से युवती की पहचान की। मृतका का नाम सौम्या शुक्ला, निवासी देवकाली अयोध्या बताया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन समाप्त किया होगा।

जांच जारी

हालांकि, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएँ बनी हुई हैं। पुलिस अब युवती के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि इस मौत की असली वजह सामने लाई जा सके।

समाज में सदमा

देवकाली क्षेत्र में सौम्या शुक्ला की मौत की खबर से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं और पुलिस से विस्तृत जांच की मांग कर रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …